{"_id":"623cb31c3219080a761e2036","slug":"discharge-the-responsibilities-in-the-communicable-disease-control-campaign-shamli-news-mrt5816903130","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण अभियान में दायित्वों का करें निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में दायित्वों का करें निर्वहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान दो अप्रैल से शुरू होगा। डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वाह करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर अंतरविभागीय समन्वय समिति की डीएम ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने डीएम केेेे अवगत कराया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक और दस्तक अभियान 15 से 30 अप्रैल 2022 तक चलाया जाएगा। इस अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर बुखार, खांसी, क्षय रोगियों, कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार की जाएगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अभियान का नोडल बनाया गया है। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उनका निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने और शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर फोकस रखें और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज / ग्राम्य विकास, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा दिव्यांगजन सशक्तिकरण/समाज कल्याण, कृषि एवं सिंचाई के अधिकारी मौजूद रहे।