गड्ढे में भरे पानी से पूरी करनी पड़ी स्नान की रस्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी सूखी हुई है। बृहस्पतिवार को तेज गर्मी के बीच यमुना में दूर दूर तक फैली गर्म रेत ही उड़ रही थी। बड़ी अमावस्या पर हरियाणा और यूपी के श्रद्धालु स्नान करने के लिए यमुना नदी पर पहुंचे, लेकिन वहां पानी नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं को मायूसी हुई। वहीं, यमुना नदी के पास मंदिर के पुजारी और प्रसाद की ठेलियां लगाने वाले कुछ लोगों ने स्नान की महत्ता को समझते हुए दो दिन पूर्व ही यमुना नदी में जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खुदवाया था।
गड्ढे में कुछ पानी भरा था, जिसमें रेत मिला हुआ था। श्रद्धालुओं को उसी पानी से स्नान की रस्म पूरी करनी पड़ी। वहां प्रसाद बेचने वाले राधेश्याम ने बताया कि यमुना नदी में पानी न होने की वजह से श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ा। साथ ही पानी न होने की वजह से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु भी नहीं पहुंच पाए।