{"_id":"65ce7b78f17a16bbc3034b67","slug":"disabled-people-should-make-lifes-journey-easier-by-availing-facilities-shamli-news-c-26-1-sal1002-116506-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुविधाओं को प्राप्त कर जीवन की यात्रा को आसान करें दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुविधाओं को प्राप्त कर जीवन की यात्रा को आसान करें दिव्यांग
विज्ञापन
शामली। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप पहुंचे। उन्होंने दिव्यांगों को 57 ट्राई साइकिल, 16 व्हीलचेयर, 50 बैसाखी वितरित कीं।
मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिव्यांग जनों को सशक्त, समृद्ध बनाने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। दिव्यांग शब्द दिव्यता से बना है। हर इंसान के अंदर कोई ना कोई दिव्य शक्ति है, जो इंसान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। सुविधाओं को प्राप्त करके सभी दिव्यांग अपने जीवन की यात्रा को आसान करें। अपील की कि सभी अपने मनोबल और काबिलियत को दिखा कर चलें, जो भी आप कर सकते हैं उसको करके दिखाएं ताकि आम आदमी आपसे सीखकर जिंदगी के रास्ते ढूंढने लगें। वर्तमान सरकार से पूर्व दिव्यांगजनों को भरण पोषण के लिए 300 रुपये की राशि मिलती थी, जिसको योगी सरकार ने बढ़ाकर 1 हजार रुपये करने का काम किया है। कुष्ठवस्था वाले दिव्यांग को भरण पोषण के लिए 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये दिए जा रहे हैं। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में 60000 से अधिक महिला समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उपनिदेशक दिव्यांगजन राजकुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता कुशांक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-बरात घर की घोषणा की
राज्यमंत्री कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के मुंडेटकलां गांव में पहुंचे। जहां पर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कश्यप, संजीव कश्याप, तेजपाल कश्यप, सत्यवीर कश्यप, नफा कश्सप, सौराज प्रधान, सतीश कश्यप, संतरेश कश्यप आदि ने उनका स्वागत किया। बाद में मंत्री ने गांव में बरात घर की भी घोषणा की ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।