फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dirt spread on the banks of Yamuna, no preparation for bathing

यमुना तट पर फैली गंदगी, स्नान की नहीं है तैयारी

Mon, 07 Nov 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread on the banks of Yamuna, no preparation for bathing
कैराना में यमुना तट पर फैली गंदगी। - फोटो : SHAMLI
यमुना तट पर फैली गंदगी, स्नान की नहीं है तैयारी
विज्ञापन

कैराना। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मंगलवार को है। इस अवसर पर यमुना तट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। लेकिन यमुना तट पर स्नान की कोई व्यवस्था नहीं है। हर तरफ गंदगी फैली हुई है, ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। इस ओर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है।
यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर विभिन्न अवसरों पर दोनों प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार मंगलवार (कल) कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व है। इस अवसर पर यूपी हरियाणा के हजारों श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना कर स्नान करते हैं। यमुना तट गंदगी से अटे पड़े हैं। यमुना तट पर हर तरफ फैली गंदगी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनेगी।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा, जिसके लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने बताया कि नगरपालिका के ईओ को यमुना तट पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed