{"_id":"654005e38d4ff2ee410c48e1","slug":"director-will-inspect-the-dedicated-freight-corridor-today-shamli-news-c-30-1-sah1001-12295-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आज डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आज डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे निदेशक
Tue, 31 Oct 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक की जांच होगी। इसके लिए डीएफसीसी के निदेशक इंफ्रा पंकज सक्सेना मंगलवार यानी आज शताब्दी एक्सप्रेस से सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां से वह खतौली तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।
मालगाड़ियों के अलग संचालन के लिए ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया गया है। इससे जहां यात्री ट्रेनें लेट नहीं होगी, वहीं यात्रियों को भी खासी राहत मिलेगी। कॉरिडोर पर पटरी बिछा दी गई है। अलग-अलग सेक्शन में कई बार इलेक्ट्रिक व डीजल इंजन से ट्रायल किया गया है, जो सफल रहा। इस समय कई जगहों पर अभी काम चल रहा है। अब दिल्ली से डीएफसीसी निदेशक इंफ्रा पंकज सक्सेना ट्रैक की जांच के लिए आ रहे हैं। वह शताब्दी एक्सप्रेस से सीधे सहारनपुर पहुंचेंगे। उसके बाद टावर वैगन से खतौली के बीच बनाए गए ट्रैक की जांच करेंगे। उम्मीद है कि अगले महीने से ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।