फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DIG ne kiya nirikshan

डीआईजी ने किया एसपी ऑफिस का निरीक्षण

Fri, 23 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
DIG ne kiya nirikshan
शामली एसपी आॅफिस में निरीक्षण करते डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही। - फोटो : अमर उजाला
शामली/कांधला। डीआईजी जेके शाही बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने एसपी को एक बाबू के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले प्रधान लिपिक कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें दर्जनों फाइलें पूरी नहीं पाई गई। उन्होंने बाबू का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एलआईयू कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने एलआईयू अधिकारियों से सवालात पूछे। डीसीआरबी में पूछा कि कार्ड का क्या होता है? जिसके बारे में पुलिस कर्मी उत्तर नहीं दे सके। पात्रपत्र शाखा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को जानकारी मांगी कि कितने पारपत्र पेंडिंग हैं, जिस पर वहां उन्होंने संतोष जनक जवाब मिला। महिला प्रकोष्ठ और सम्मन सेल का दौरा करने के बाद उन्होंने एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए। क्राइम ब्रांच की बैठक ली और लंबित जांचों के निस्तारण के बारे में कहा। इस दौरान एसपी डा. अजय पाल शर्मा, एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, डीआईजी ने कांधला थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेड मोहर्रिर सतबीर त्यागी द्वारा थाने के अभिलेखों को पूरा न करने पर डीआईजी ने नाराजगी जताई और अभिलेखों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed