{"_id":"668ee9cb9194f963f70c50e4","slug":"dig-inspected-the-spot-and-took-information-from-the-victims-family-shamli-news-c-26-1-sal1002-124265-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डीआईजी ने किया मौका मुआयना, पीड़ित परिवार से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डीआईजी ने किया मौका मुआयना, पीड़ित परिवार से ली जानकारी
विज्ञापन
चौसाना। डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी बुधवार शाम चौसाना के सुंदरनगर पहुंचे। उन्होंने यहां पीड़ित व्यापारी बलविंद्र उर्फ बिल्लू और उसके परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
डीआईजी ने चौकी प्रभारी से भी जानकारी ली और बिड़ाैली-चौसाना मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को निलंबित करने के एसपी अभिषेक को निर्देश दिए। उन्होंने बलविन्द्र उर्फ बिल्लू से पूरे घटनाक्रम को जाना। साथ ही युवतियों से भी बातचीत की। डीआईजी आधा घंटे तक घटनास्थल पर रहे और बदमाशों के बारे में जाना। इस दौरान चौकी प्रभारी की क्लास लेते हुए चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या, ड्यूटी प्वाइंट, डायल 112 की तैनाती स्थल आदि के बारे में भी पूछा। इसके बाद एसपी अभिषेक को गश्त ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार, सीओ कैराना अमरदीप मौर्या, एसओजी टीम मौजूद रही।
-- -
फोरेंसिक टीम ने की जांच-पड़ताल
सुंदरनगर में व्यापारी के यहां डकैती की घटना में अधिकारियों के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए और घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
-- -- -- -