फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DIG did annual inspection of Kotwali and gave instructions

Shamli News: डीआईजी ने कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश

Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
DIG did annual inspection of Kotwali and gave instructions
कैराना कोतवाली में महिला हेल्प डेक्स पर जानकारी लेते डीआईजी अभिषेक सिंह-संवाद - फोटो : चंबल सेंचुरी में मछलियां पकड़ते मछुआरे।
कैराना। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेंस, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बेरक, कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर करीब दो बजे डीआईजी कोतवाली पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने मेस और बैरक का निरीक्षण किया। बैरक में जहां पर खराब हुए फोल्डिंग पलंग बदलवाने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क में रजिस्टर चैक करते हुए महिला पीड़ितों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला कांस्टेबल से पूछा कि पीड़िता की समस्या का समाधान हुआ या नहीं। इस पर महिला कांस्टेबल जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि समाधान होने के बाद पीड़िता से फोन करके समाधान का फीड बैक क्यों नहीं लिया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक पीड़ित महिला की समस्या का समाधान कराने के बाद उससे फोन करके जरूर पूछा जाए कि अब कोई समस्या तो नहीं है। अगर इसमें लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने शस्त्रों के निरीक्षण करने के दौरान एक कांस्टेबल से पंप गन लोड करके दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल सही तरीके से जानकारी नहीं दे पाया, जिसके बाद डीआईजी ने कहा कि पुलिस का सबसे अच्छा हथियार पंप गन है। इसे चलाने के लिए सभी को ट्रेनिंग दी जाए। इसके बाद डीआईजी ने कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टरों, टाॅप टेन अपराधियों के बारे में जानकारी ली और लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed