{"_id":"688a670e7d8842dc5d0fbe54","slug":"did-not-give-plot-after-taking-20-lakh-rupees-case-filed-against-two-shamli-news-c-26-1-sal1002-146718-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बीस लाख रुपये लेकर नहीं दिया प्लॉट, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बीस लाख रुपये लेकर नहीं दिया प्लॉट, दो पर मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। नई दिल्ली स्थित चांदबाग निवासी इकराम ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित इकराम के अनुसार, उसने रोशन अली निवासी थानाभवन को वर्ष 2014 से 2025 के बीच कुल 20 लाख रुपये नकद दिए थे। इस राशि के बदले 800 वर्गगज का प्लॉट देने का वादा किया गया था।
इकराम ने बताया कि उसने पहली किश्त 5 लाख रुपये 28 नवंबर 2014 को, दूसरी किश्त 5 लाख रुपये 16 नवंबर 2024 को और तीसरी किश्त 10 लाख रुपये 18 जनवरी 2025 को दी थी, लेकिन इतने वर्षों के बाद भी प्लॉट की रजिस्टरी नहीं कराई गई।
जब इकराम ने प्लॉट की बात दोबारा उठाई तो रोशन अली ने अपने बेटे जावेद के साथ मिलकर गाली-गलौच की। साथ ही जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि प्लॉट के बदले अब केवल 600 वर्ग गज जमीन देने की बात की जा रही है, जो वादे के विपरीत है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों रोशन अली और जावेद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।