फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diarrhea, fever, cold and cough patients increased in scorching heat

Shamli News: भीषण गर्मी में बढ़े डायरिया, बुखार, नजला, खांसी के मरीज

Sun, 09 Jun 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea, fever, cold and cough patients increased in scorching heat
शामली जिला अस्पताल में मरिजो की लगी भीड
शामली। गर्मी व लू के चलते जिला अस्पताल में मरीज बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, नजला, खांसी के साथ डायरिया के आ रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ है। चिकित्सक मरीजों को गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में 800 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी के साथ ही लू चल रही है। जिला अस्पताल में ओपीडी में 800 के लगभग मरीज रोजाना पहुंचते है जबकि सीएचसी शामली में 500 के आसपास मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा है।जिला अस्पताल में रोजाना 25 से 30 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से डायरिया के केस ज्यादा आ रहे हैं। साथ ही बुखार, नजला, खांसी के और त्वचा संंबंधी मरीज भी आ रहे हैं। गर्मी के कारण पेट संंबंधी रोगों को लेकर भी मरीज आते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय तेज गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में लोगों को गर्मी से बचाव करना चाहिए। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को धूप में जाने से बचना चाहिए। अगर कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं। खुद से कोई दवा न ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed