फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diabetic patients should take special precautions in winter

Shamli News: डायबिटीज के मरीज सर्दी में बरतें विशेष सावधानी

Tue, 30 Jan 2024 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Diabetic patients should take special precautions in winter
शामली। सर्दी के कारण वैसे तो सभी लोगों को परेशानी होती है, मगर डायबिटीज मरीजों को जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सर्दी में ब्लड शुगर नीचे आ जाता है, इसलिए विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। प्राइवेट अस्पतालों के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में भी डायबिटीज के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. अतुल बंसल, डा. रिहान का कहना है कि सर्दियों में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को खास ख्याल की जरूरत होती है। ठंड से शरीर पर दबाव बढ़ता है। इसकी वजह से ऊर्जा बढ़ाने के लिए कार्टिसोल हॉर्मोन रिलीज करता है। यह तनाव इंसुलिन हार्मोन का काम करता है। इसकी वजह से ब्लड़ शुगर नीचे आ जाता है। मरीजों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी...
: ठंड से बचने के लिए शरीर को गर्म रखें।
: परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
: लेयर में कपड़े पहनें और कुछ न कुछ गतिविधि करते रहें।
: हल्का भोजन लें, कसरत आदि भी करते रहें।
: डायबिटीज के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए विशेष ध्यान रखें।
: हाथों-पैरों को ज्यादा ड्राई होने से बचाएं।
: शरीर को गर्म बनाने के लिए गर्म पानी, चाय या काॅफी पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed