{"_id":"5cdda1f1bdec220726686f51","slug":"dhamki-ke-baad-city-station-par-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी के बाद सिटी स्टेशन पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी के बाद सिटी स्टेशन पर अलर्ट
Thu, 16 May 2019 11:16 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Thu, 16 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। लेकिन इसके बाद भी गाजियाबाद एसएसपी के ई-मेल पर गाजियाबाद सहित सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद रेलवे ने भी अपने अधिकारियों को चेता दिया है।
रेलवे सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट योगेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को मेरठ का निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी जितेंद्र कुमार के साथ बैठक कर हालात की जानकारी ली। आरपीएफ प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह उनका वार्षिक निरीक्षण था। लेकिन अलर्ट होने के चलते सुरक्षा-व्यवस्था के प्वाइंट्स पर अधिक फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेशन और उसके आसपास रहने वाले लोगों का डाटा तैयार किया जाएगा। वही, समय पर सर्वे कर उनके स्टेशन पर रहने पर भी नजर रखी जाएगी।
उधर, शाम को सिटी स्टेशन पर एटीएस, जीआरपी, पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी एसओ किरण राज ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। पिछले दिनों भी शामली रेलवे स्टेशन मास्टर को मिले पत्र में सिटी स्टेशन का नाम शामिल था। इसके बाद से ही सिटी स्टेशन पर गश्त बढ़ा दी गई थी। हालांकि, चुनाव के समय स्टाफ कम होने की वजह से कुछ परेशानी हुईं। लेकिन अब यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस चौकस है। चेकिंग अभियान में सिटी स्टेशन के पार्सल रूम, प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर के बाहर खड़े यात्रियोें से पूछताछ की गई। वहीं, स्टेशन पर घूम रहे संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए वेंडरों को सख्त हिदायत दी गई है।