फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dhabi was beaten, vandalized

ढाबे पर मारपीट, तोड़फोड़ की

Fri, 24 Jul 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dhabi was beaten, vandalized
ढाबे पर मारपीट, तोड़फोड़ की
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू के निकट स्थित ढाबे पर मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में बिडौली के प्रधान और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा के जिला करनाल के घरोंडा निवासी सुभाष का कहना है कि वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू के निकट ढाबा चलाता है। आरोप है कि बुधवार रात करीब 11 बजे ढाबे पर ग्राम प्रधान आजाद और उसके दो तीन साथी आए और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो प्रधान के एक साथी ने फोन कर गांव के आठ-दस लड़के बुला लिए। ढाबा संचालक का आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर ढाबे पर उसके और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और ढाबे का सामान तोड़ फोड़ दिया। मारपीट में उसके भतीजे रोहित के सिर में काफी चोट लगी है, जिसे करनाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के दौरान उसके भाई नितेश का फोन भी टूट गया।
विज्ञापन

झिंझाना थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि ढाबा संचालक सुभाष की तहरीर पर बिडौली के प्रधान आजाद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में दो आरोपी वाकर और महबूब को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed