{"_id":"65526daacbddfc5210081974","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-in-yamuna-on-somvati-amavasya-shamli-news-c-26-1-sal1001-11897-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
Tue, 14 Nov 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
कैराना में सोमवती अमावस्या पर यमुना में स्नान करते श्रद्धालु व तट पर फैली गंदगी-संवाद
कैराना। सोमवती अमावस्या पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, यमुना किनारे पर फैली गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुबह से ही हरियाणा और यूपी से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे पर विशेष पूजा-अर्चना की, जिसके बाद यमुना नदी में डुबकी लगाई तथा यमुना के जल में खडे होकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने पुण्यकर्म कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के नाम पर ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा व वस्त्र भी भेंट किए। वहीं, यमुना किनारे पर गंदगी के अंबार भी लगे नजर आए, जिस कारण श्रद्धालुओं में आक्रोश था। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से विभिन्न पर्वों पर यमुना किनारों पर साफ-सफाई कराए जाने की भी मांग की है। वहीं, यमुना नदी में स्नान के चलते प्राइवेट गोताखोर तथा पुलिसबल तैनात रहा।