फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees put marks on Jaharveer Goga Mhadi

जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए

Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Devotees put marks on Jaharveer Goga Mhadi
जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए
विज्ञापन

शामली। अनंत चतुर्दशी पर्व पर जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भंडारे का भी आयोजन किया गया ।श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया।

मंगलवार को शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित गोरखनाथ मंदिर में जाहरवीर गोगा चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने गोगा जी म्हाडी पर निशान (छड़ी) चढ़ाई। परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पंडित आनंद प्रकाश द्वारा श्रद्धालुओं को विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। मंदिर के अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय ने बताया कि नवमी को लेकर एक बेहद ही रोचक पौराणिक कथा प्रचलित है। इसके मुताबिक गोगा देवता की पूजा करने से सांपों से रक्षा होती है। गोगा जी की पूजा नौ दिनों तक यानि नवमी तक चलती है। इसी वजह से इसे गोगा नवमी भी कहा जाता है। गोगा नवमी के दिन लोग नागों की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से उनके भय से मुक्त हो जाता है। गोगा जी को राजस्थान का लोक देवता और जाहरवीर गोगाजी के नाम से भी जाना जाता है। पंजाब और हरियाणा समेत हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। रेलपार स्थित मंदिर प्रांगण में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस अवसर पर रामकिशन उपाध्याय, दुष्यंत उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, सतेंद्र उपाध्याय, संजय उपाध्याय, मनोज उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed