{"_id":"683a08be75ae81a9600e7935","slug":"development-work-will-be-done-in-the-city-with-24-crore-shamli-news-c-29-1-mng1005-146829-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 24 करोड़ से शहर में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 24 करोड़ से शहर में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के 55 वार्डों में विकास कराने की तैयारी है। सड़क और नाली निर्माण सहित कई विकास कार्य संबंधी 197 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिन्हें तीन जून को होने वाली बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। इनके लिए करीब 24 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में गैस पाइप लाइन डालने से सड़क में हुए गड्ढों को भरने पर भी तीन करोड़ से अधिक खर्च होंगे।
बोर्ड बैठक के लिए 143 प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी किया गया है। एजेंडे के दूसरे प्रस्ताव में शहर में 197 निर्माण कार्यों का उल्लेख है। यह निर्माण कार्य राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 24 करोड़ से अधिक की धनराशि से कराए जाने हैं। यह निर्माण कार्य करीब चार माह से लंबित चल रहे हैं। नगर पालिका के निर्माण विभाग के अनुसार वार्ड दो सहावली में 11 लाख, किदवई नगर में 15 लाख और वहलना में 12 लाख रुपये की धनराशि से सीसी सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।उत्तरी सिविल लाइन में 18 लाख, प्रेमपुरी में 23 लाख और वार्ड 18 अग्रसैन विहार में 19 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क बनेंगी।
तीन करोड़ से भरे जाएंगे गड्ढ़े
शहर के विभिन्न स्थानों पर बिछाई गई आइजीएल पाइप लाइन के कारण सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। विभिन्न स्थानों पर गड्ढों को भरने के लिए 10 निर्माण कार्याें के लिए 3.59 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। जिनमें जनकपुरी में क्रमश: 39 और 24 लाख रुपये, अलमासपुर, कमलनगर और साउथ सिविल लाइन, केशवपुरी और सुमन विहार में भी 39 लाख एवं योगेन्द्रपुरी, केडिया वाटिका, रेलवे रोड, बाग केशोदास, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, आर्यपुरी आदि दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में आइजीएल पाइप डालने से पैदा हुए सड़क के गड्ढों को भरने के लिए अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किये गए हैं।