Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Development projects in the city get the green light

Shamli News: शहर में 10 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर, हर वार्ड को मिलेंगे 30-30 लाख रुपये

Tue, 17 Nov 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Development projects in the city get the green light
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन और सभासद। पालिका - फोटो : kishatwar news
शामली। शहर में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। सोमवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश और अग्निशमन व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। प्रत्येक वार्ड में 30-30 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही भवनकर और जलकर पर 10 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जनवरी 2027 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। इस अवधि में पालिका की आय 25 करोड़ 91 लाख 51 हजार 662 रुपये और व्यय 22 करोड़ 42 लाख 76 हजार 453 रुपये रहा। बोर्ड ने इसका अनुमोदन किया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 30 ई-रिक्शा और छोटे ट्रैक्टरों के लिए ट्रॉली खरीदी जाएंगी। सभासद राजीव कुमार, पिंकी ने अपने वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने और नाला रोड की मुख्य सड़क बनवाने की मांग रखी। शिव विहार में पानी की समस्या दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगाने तथा मेरठ-करनाल रोड पर विजय चौक से बालाजी धाम और कैराना मार्ग तक आधुनिक पोल व स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेवा पुल से प्रजापति धर्मशाला तक गंदे नाले के दोनों ओर लोहे की जाली लगाई जाएगी। अग्निशमन व्यवस्था के लिए आठ स्थानों पर फायर हाइड्रेंट और 15 नए मोबाइल पैनल सिस्टम लगाए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर टेस्टिंग किट खरीदने, पाइपलाइन की लीकेज ठीक कराने और नलकूपों पर खराब वाल्व बदलने को मंजूरी दी गई।
बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने किया। इसमें सभासद हाजी साजिद, अजीत निर्वाल, नीरज, अरविंद खटीक, राजीव गोयल, फिरदौस, सविता, अजय कुमार उर्फ बोबी, स्नेह, प्रमोद कुमार जांगिड़ उर्फ राजू, पिंकी और शाहिदा सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

15 जनवरी तक मिलेगी भवनकर और जलकर में 10 प्रतिशत छूट
पालिका ने भवनकर और जलकर पर मिल रही 10 प्रतिशत छूट की अवधि बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी है। इसके अलावा मोहल्ला रामसागर स्थित पालिका की दुकानों के नाम परिवर्तन शुल्क और किरायेदारी संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित होगी। किसी संपत्ति का कई बार विक्रय होने पर नाम परिवर्तन शुल्क अंतिम बैनामे में दर्ज मालियत के आधार पर लिया जाएगा।


ग्रामीण क्षेत्र के भवनों से फिलहाल नहीं लिया जाएगा पालिका टैक्स
खेड़ी करमू, ताजपुर सिंभालका और मुंडेट आदि ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ भवन त्रुटिवश पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज हो गए थे। बोर्ड ने ऐसे भवनों को रिकॉर्ड से हटाने का निर्णय लिया है। पालिका सीमा विस्तार की पत्रावली शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति के बाद गजट की कार्रवाई होगी। तब तक इन बाहरी क्षेत्रों के भवनों को पालिका में दर्ज नहीं किया जाएगा और न ही उनसे टैक्स वसूला जाएगा। वहीं, वार्ड-20 काका नगर में पालिका की भूमि तक रास्ता बनाने के लिए न्यूनतम दर पर जमीन खरीदने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed