फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Details of income and expenditure will be presented at the meeting of the Board of Municipalities

पालिका बोर्ड की बैठक में आय-व्यय का ब्योरा होगा प्रस्तुत

Sat, 18 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Details of income and expenditure will be presented at the meeting of the Board of Municipalities
शामली। नगरपालिका शामली की बोर्ड की बैठक 24 जनवरी को होगी। बोर्ड बैठक में चार माह में पालिका के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पालिका की बोर्ड बैठक 24 जनवरी को पालिका सभागार में होगी। बैठक में स्व कर निर्धारण प्रणाली का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा अगस्त से नवंबर माह तक पालिका के आय और व्यय का ब्यौरा भी रखा जाएगा। इसके अलावा 14वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग व अन्य मद से कराए गए कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। पालिका ईओ ने बताया कि सभी सभासदों को पालिका बोर्ड बैठक की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में अनियमितता की शिकायत
शामली। नगरपालिका शामली के सभासद अनिल कुमार उपाध्याय, निशी रानी, पंकज गुप्ता और राजीव गोयल ने शुक्रवार को नगरपालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह को पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल के नाम शिकायती पत्र दिया। सभासदों ने आरोप लगाया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य अरवा एसोसिएट कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। पहले तीन माह तक कार्य संतोषजनक रहा, लेेकिन अब इस कार्य में लगाए गए कर्मचारियों की जो संख्या दिखाई जा रही है, उससे कम लोग काम कर रहे है। पालिका हर महीने करीब 9 लाख रुपये का खर्च वहन कर रही है जबकि आम जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। सभासदों ने इस मामले की अपने स्तर पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed