{"_id":"6786adaf2bf0e660f60c4d5c","slug":"design-of-model-amusement-park-between-new-collectorate-vikas-bhavan-ready-shamli-news-c-26-1-smrt1047-135198-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नवीन कलक्ट्रेट-विकास भवन के बीच माॅडल मनोरंजन पार्क का डिजाइन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नवीन कलक्ट्रेट-विकास भवन के बीच माॅडल मनोरंजन पार्क का डिजाइन तैयार
Wed, 15 Jan 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
मनोरंजन पार्क का नक्शा ।
शामली। नवीन कलक्ट्रेट में पांच करोड़ रुपये की लागत से मनोरंजन पार्क के निर्माण के लिए माॅडल डिजाइन तैयार हो गया है। डिजाइन के मुताबिक पार्क में बच्चों के खेलने के दो खुले मैदान, हरित पार्क, ध्यान के लिए खुला स्थान, दो पानी के स्थान, फुटपाथ, चारों ओर ट्रैक बनाए जाएंगे। पार्क के बीच में गोलचक्कर पार्क और प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।
दरअसल, नवीन कलक्ट्रेट और विकास भवन के बीच में दो हजार वर्ग मीटर में मनोरंजन पार्क प्रस्तावित था। मनोरंजन पार्क के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में शामली महायोजना 2031 में शामिल करके बोर्ड बैठक में अनुमोदन कर पांच करोड़ रुपये का बजट रखा गया। दो हजार वर्ग मीटर में मनोरंजन पार्क का डिजाइन तैयार करके डीएम शामली अरविंद चौहान को सौंप दिया गया। पार्क के चारों ओर पेड़-पौधे लगाए जाएगे। सात मीटर का फुटपाथ, 3.25 मीटर का ट्रेक पार्क, पांच छोटे-छोटे पार्क, बच्चो के बच्चों के खेलने के दो खुले मैदान, हरित पार्क, दो योग ध्यान के लिए खुले स्थान, दो पानी के स्थान, फुटपाथ, चारों ओर ट्रेक बनाए जाएगे। पार्क के बीच में गोलचक्कर पार्क और कलक्ट्रेट और विकास भवन की दिशा में प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि पार्क निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि पार्क की खास बात यह रहेगी कि पार्क में नलकूप से लेकर बेंच, रंगीन लाइटें, चारदीवारी, विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जायेंगे। बच्चों से लेकर बड़े पार्क में सुबह और शाम के समय घूमने आ सकेंगे।