फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deputy CM will visit Shamli with the organization

Shamli News: संगठन के साथ शामली को साधेंगे डिप्टी सीएम

Thu, 21 Sep 2023 10:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 21 Sep 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will visit Shamli with the organization
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
शामली। संगठनात्मक फेरबदल के बाद जिले में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को लेकर भाजपा हाईकमान ने तैयारी शुरू कर दी है। 2022 विधानसभा चुनाव में शामली, कैराना, थानाभवन तीनों सीटों पर पराजय का सामना करने वाली भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों के मुकाबले शामली की तपिश को कम करने के लिए खुद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 सितंबर को शामिल आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर न सिर्फ संगठन में हलचल है, बल्कि विपक्षी दलों की भी निगाहें भी दौरे पर लग गई।
विज्ञापन

भाजपा ने हाल ही में सतेंद्र तोमर के स्थान पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाकर एक बार फिर से रालोद और भाकियू के गढ़ में भाजपा ने जो दांव खेला है, इसे 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि नए जिलाध्यक्ष के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजयरथ को लेकर चुनौतियां होगी, लेकिन फिलहाल पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में संगठन बदलाव के बाद शामली में संगठनात्मक मजबूती बनी रही और भाजपा लोकसभा चुनाव में विपक्ष को चारों खाने चित करें, इसके लिए हर स्तर पर कवायद हो रही है।
विज्ञापन




पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के नजदीकियों में गिनती होती है। माना जा रहा है कि भाजपा ने पूर्व विधायक तेंजेद्र निर्वाल पर इसलिए भी बड़ा दांव खेला है, जो संगठन से लेकर आम जनता तक पकड़ बनाने में माहिर है। 23 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामली दौरे पर आकर अफसरों के साथ तो बैठक करेंगे साथ ही भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनके साथ बैठक भी करेंगे। चर्चा यहीं है कि संगठनात्मक बदलाव के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डैमेज कंट्रोल के लिए आ रहे हैं। ताकि वह सब कुछ सामान्य कर सके। कुछ कार्यकर्ताओं में पूर्व विधायक को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर नाराजगी है, जिसे दूर करना लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए बहुत जरूरी है। पश्चिमी यूपी में शामली ऐसा जिला है, जहां लोकसभा चुनाव से पहले जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विस चुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था
वर्ष 2022 में हुए विस चुनाव में रालोद के प्रसन्न चौधरी ने जीत दर्ज की थी। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल को हार का मुंह देखना पड़ा था। कैराना में सपा के नाहिद हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह और थानाभवन से रालोद के अशरफ अली ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा को हराकर जीत दर्ज की थी।


नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूरी है। पार्टी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी को एकजुट करने और सरकार और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

कैराना लोकसभा चुनाव का इतिहास



1977-चंदन सिंह-(जाट)-बीएलडी

1980 -गायत्री देवी-(जाट)-जनता पार्टी एस



1984-चौधरी अख्तर हसन-(मुस्लिम गुर्जर) कांग्रेस

-1989-हरपाल पंवार -(जाट)-जनता दल



1991 -हरपाल पंवार -(जाट) जनता दल

1996-मुनव्वर हसन (मुस्लिम गुर्जर) सपा



1998-वीरेंद्र वर्मा -(जाट) -भाजपा

1999 -अमीर आलम -(पठान) रालोद



--2004-अनुराधा चौधरी - (जाट) सपा-रालोद गठबंधन

2009-तबस्सुम हसन -(मुस्लिम गुर्जर)-बसपा



2014-हुकुम सिंह -(गुर्जर) भाजपा

-2018-तबस्सुम हसन (मुस्लिम गुर्जर) सपा-रालोद गठबंधन (उपचुनाव)



2019-प्रदीप चौधरी (गुर्जर) भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed