{"_id":"6509eff44ecb87151d0dba14","slug":"deputy-cm-will-take-pulse-in-view-of-lok-sabha-elections-shamli-news-c-26-1-smrt1047-9193-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नब्ज टटोलेंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नब्ज टटोलेंगे डिप्टी सीएम
Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की नब्ज टटोलने और विकास कार्यों की पड़ताल करने के उद्देश्य से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगामी 23 सितंबर को शामली आएंगे। उपमुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर गोहरनी मे नवीन पुलिस लाइन में उतरेगा। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिले के तमाम अफसर पूरे दिन तैयारियों में जुट रहे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 सितंबर को सुबह साढे 9.30 बजे दिल्ली यूपी सदन से उड़ान भरकर सुबह 10.15 बजे इंदिरापुरम गाजियाबाद के बाद 10.35 बजे शामली नवीन पुलिस लाइन में हेलीकाॅप्टर से पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में उतरने के बाद कार द्वारा मुंडेट में 10.45 बजे भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे। वहां पर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 11.50 बजे उपमुख्यमंत्री कलक्ट्रेट सभागार में शामली में पहुंचेंगे। जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक लेंगे। बाद में जिले की विकास शील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निरीक्षण करेंगे। पुलिस लाइन से बागपत के लिए रवाना होंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम आने के बाद मंगलवार को आगामी 23 सितंबर के भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के तमाम अफसर तैयारियों में जुटे रहे। जिले के विकास, कृषि, लोक निर्माण विभाग परिवहन, सिंचाई, अपना रिकार्ड दुरुस्त करने में जुटे रहे। मंगलवार की शाम स्थल का जायजा लिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शामली और बागपत जिले का कार्यक्रम राजनीति मायने में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। उनका शामली आने का मकसद लोकसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं की नब्ज टटोलना है।