फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog prevailed from night till afternoon, sunlight remained ineffective.

Shamli News: रात से लेकर दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा, धूप रही बेअसर

Sat, 17 Jan 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed from night till afternoon, sunlight remained ineffective.
शामली सर्दी में गर्म कपड़ो में जाती छात्राएं व महिला । संवाद
शामली। जिले में रात से लेकर दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ फुहारे भी पड़ती रही। शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। शुक्रवार दोपहर में धूप निकलने से भी ठंड से राहत नहीं मिल सकी। शाम को फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ दिनभर शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। लोग ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। जगह-जगह पर अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। दोपहर में 12 बजे धूप निकली, लेकिन आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलती रही। शाम पांच बजे के बाद मौसम में ठंड बढ़नी शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 15 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले तीन दिन रात में कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है।

शामली सर्दी में गर्म कपड़ो में जाती छात्राएं व महिला । संवाद

शामली सर्दी में गर्म कपड़ो में जाती छात्राएं व महिला । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed