फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog in the district, temperature dropped

Shamli News: जिले में छाया घना कोहरा, तापमान गिरा

Sun, 04 Dec 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the district, temperature dropped
शामली माजरा रोड पर सुबह 7 बजे कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
शामली। दिसंबर माह शुरू होते ही कोहरा छाने लगा है। शनिवार रात को जिले में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही दिन और रात के तापमान में भी एक-एक डिग्री की गिरावट आई है। कोहरे के कारण वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगा रहा। धीमी गति से वाहन सड़कों पर चलते रहे।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार सुबह जिले में हल्का कोहरा छाया था, लेकिन रात में कोहरा और अधिक बढ़ गया। रविवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण तापमान में भी कमी आने से मौसम और ठंडा हो गया।
विज्ञापन

तीन दिन से तापमान स्थिर चल रहा था। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से लोग घरों में ही गर्म कपड़ों दुबके रहे। सुबह करीब नौ बजे धूप निकलने पर लोगों को कोहरे से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे का असर यातायात संचालन पर भी पड़ा। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति भी कम रही। वाहन धीमी गति से सड़कों पर चलने को मजबूर रहे। वाहन चालक पानी डालकर आगे वाला शीशा साफ करते रहे। चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है।

ठंड से करें बचाव, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
शामली। दिसंबर में कोहरा पड़ने व ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को खासतौर से सावधानी बरतनी होगी। ठंड से बचाव करना होगा, वरना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि ठंड में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। ठंड से बचने के लिए गर्म व ऊनी कपड़े पहनने चाहिए। सुबह और शाम को घर से बाहर निकलते समय शरीर को ज्यादा से ढकने वाले कपड़े पहने। ज्यादा ठंडा पानी व शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ठंड में इस उम्र के लोगों पर ज्यादा असर डालती है। अगर किसी को ठंड लगने से कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।

शामली  एमएसके रोड पर सुबह 7.20पर  बजे  कोहरे में गुजरते वाहन

शामली एमएसके रोड पर सुबह 7.20पर बजे कोहरे में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed