{"_id":"5a048f004f1c1bc45b8b5080","slug":"dense-fog-from-morning-till-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से लेकर शाम तक घना कोहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से लेकर शाम तक घना कोहरा
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
शामली में घने कोहरे के बीच से गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में आसमान में छाए घने कोहरे से बृहस्पतिवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। इस कारण छह घंटे तक ट्रेनें लेट पहुंची। समय पर ट्रेनें न आने से यात्री परेशान रहे। रोडवेज और प्राइवेट बस सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह और शाम कोहरे के चलते दिन में वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकली। मगर, तीन बजे के बाद आकाश में बादलों के साथ कोहरा शुरू हो गया। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, कोहरे के कारण रोडवेज बसें कई घंटे देरी से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुई। रोडवेज बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान का कहना है कि सुबह चार बजे रोडवेज सेवा शुरू होती है, मगर कोहरे के कारण एक घंटे बाद रोडवेज की सेवा शुरू हुई। कोहरे से रोडवेज बसों का स्पीड बहुत कम रही। उधर, दिल्ली-शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर छह से लेकर सात घंटे तक ट्रेनें लेट पहुंची। समय पर ट्रेनों के न आने से रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन यात्री परेशान रहे। ट्रेन न मिलने पर बसों का सहारा लेना पड़ा है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि तीन घंटे से लेकर सात घंटे तक लेट रही है। उन्होंने मानव रहित फाटकों पर वाहन चालकों को सतर्कता के साथ निकलने की अपील की। उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि कोहरे का कहर फिलहाल शुक्रवार तक रहेगा। शनिवार को कोहरे से मुक्ति मिल जाएगी। साफ मौसम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
ये रही ट्रेनों की स्थिति
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
ट्रेन निधार्रित समय आने का समय
51906 सुबह 2 बजे 5.50 बजे
54458 3.15 बजे 3.25 बजे
51914 4.50 बजे 5.25 बजे
74022 5.40 बज 6.55 बजे
54060 6.30बजे 8.10 बजे
1546 7.40 बजे 8.52 बजे
51910 8.30 बजे 10 बजे
74026 10 बजे 11 बजे
54476 12 बजे 1.12 बजे
74024 3 बजे 3.45 बजे
दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेनें
51905 1.25 बजे 4.25 बजे
54057 12 बजे 1.5 बजे
540 59 1.25 बजे 6.50 बजे
74025 7.25 बजे 9.45 बजे
74021 10.50 बज 11.50 बजे
54575 150 बजे 3.45 बजे