फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue ward not made in district hospital, lock found hanging in CHC

Shamli News: जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बना नहीं, सीएचसी में लटका मिला ताला

Wed, 13 Sep 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 13 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue ward not made in district hospital, lock found hanging in CHC
शामली सीएचसी में डेंगू वार्ड के कमरे में लगा ताला
शामली। जिले में डेंगू के लगातार मरीज मिल रहे हैं। लेकिन इसके लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। सीएचसी शामली में छह बेड डेंगू वार्ड बनाया गया है, लेकिन उस पर ताला लटका हुआ है जबकि जिला अस्पताल में अभी तक डेंगू वार्ड बनाया ही नहीं गया है।
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित शामली निवासी महिला का पानीपत में उपचार चल रहा है। इससे पहले सरकारी रिकार्ड में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि जिले में लगभग दस लोग डेंगू के मिल चुके हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्ड से जांच में डेंगू के संभावित केस लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की डेंगू से निपटने की तैयारी अभी तक आधी अधूरी है। सीएचसी शामली में छह बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है, लेकिन उस पर ताला लटका हुआ है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि डेंगू वार्ड तैयार है। अभी तक उनके यहां डेंगू का कोई केस नहीं आया है। उधर, जिला अस्पताल में अभी तक डेंगू का वार्ड तैयार नहीं हुआ है। वहां पर इमरजेंसी वार्ड में बुखार के मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रथम तल पर डेंगू का वार्ड बनाने की तैयारी की गई है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि बुखार के मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। 12 बेड का डेंगू वार्ड अलग से प्रथम तल पर बनाया जा रहा है। बुधवार तक वार्ड में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कर वार्ड तैयार कर लिया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू की चार मरीजों में पुष्टि हुई है। उनका कहना है कि मरीज के रक्त सैंपल की एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed