{"_id":"632df74ce5bf3474ee3f6986","slug":"dengue-spread-in-the-district-11-patients-found-shamli-news-mrt606467214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ने लगा डेंगू, बरते सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ने लगा डेंगू, बरते सावधानी
विज्ञापन
20 सैंपलों की एलाइजा जांच में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर संख्या 13 हुई
स्क्रब टायफस का एक और मरीज मिला, मेरठ में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले चल रही बारिश के साथ ही डेंगू ने भी पैर पसार दिए हैं। 20 नमूनों की एलाइजा जांच रिपोर्ट में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू के केस बढ़कर 13 हो गए हैं। स्क्रब टायफस का भी एक और मरीज मिला है। इससे पीड़ितों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, जिले में मलेरिया के 49 केस मिल चुके हैं।
जिले में एक सप्ताह से बारिश चल रही है। इससे बुखार व मच्छर जनित रोगों के साथ ही बुखार का प्रकोप भी शुरू हो गया है। बारिश से पहले वायरल ज्यादा था। अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया व टायफाइड के केस कम आ रहे थे। बारिश होने के बाद से बुखार के केस ज्यादा आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले से डेंगू के संभावित मरीजों के रक्त के 20 सैंपल एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर भेजे थे। एलाइजा जांच रिपोर्ट में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
वहीं, डेंगू के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। अब तक जिले में डेंगू के मात्र दो केस सामने आए थे। अब बढ़कर 13 हो गए हैं। पिछले साल जिले में डेंगू के रिकार्ड 300 केस मिले थे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि बारिश के चलते जलभराव होने से मच्छर पैदा होता है। इसकेकाटने से बचाव के सभी इंतजाम करने चाहिए। मच्छर जनित रोगों की परामर्शदाता राजेश कुमारी का कहना है कि बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से जांच कराकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
स्क्रब टायफस का एक और केस मिला
स्क्रब टायफस बुखार का एक और केस सामने आया है। मोहल्ला रेलपार निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को बुखार आने पर परिजनों ने पहले निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। हालात में सुधार न होने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर जांच में स्क्रब टायफस होने की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी पाकर जिला मलेरिया विभाग की टीम ने मरीज के घर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं, मोहल्ले में एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया। वहीं, लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर जागरूक किया। मलेरिया विभाग के लैब सहायक अवधेश वाड़ेकर ने बताया कि मलेरिया के इस साल मेें 49 केस मिल चुके हैं जबकि पिछले साल कुल 57 केस मिले थे।