फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of teachers at DIOS office

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of teachers at DIOS office
डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद शामली में शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर 17 सूत्री मांग पत्र डीआईओएस सरदार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया।

बुधवार को शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन कर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक धरना दिया। इसके बाद डीआईओएस सरदार सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम 17 सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने, वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन समानता एवं सभी सेवा शर्तों को लागू करने, कोरोना महामारी के नाम पर महंगाई भत्ते के नाम पर की गई कटौती को वापस करने, महंगाई भत्ते को पूर्व की भांति बहाल करने, शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति को सरल बनाने, विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर तथा व्यावसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य करने, विनियमितीकरण से वंचित प्रधानाचार्य व शिक्षकों को विनियमित करने आदि मांगें की। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, जिला मंत्री परमिंदर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed