फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of Hindu organizations

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Sat, 06 Jul 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Hindu organizations
कैराना में एसडीएम को ज्ञापन देते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता? - फोटो : shamli
कैराना। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि छह माह पूर्व बुलंदशहर में हुई हिंसा में प्रशासन ने गोभक्तों पर देशद्रोह की धारा में इजाफा कर दिया है। मामले में उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को संयुक्त ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित बजरंगी के नेतृत्व में बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना में गोहत्या के बाद हिंसा फैल गई थी, जिसमें एक गोभक्त व इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। इस ममले में पुलिस ने गोभक्तों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोप है कि अब प्रशासन ने 44 गोभक्तों पर देशद्रोह की धारा बढ़ा दी है, जोकि द्वेषपूर्ण भावना प्रतीत होती है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उन लोगों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, जिन्होंने गोहत्या का षड्यंत्र रचकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी और इस घटना की पृष्ठभूमि तैयार की थी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच विशेष जांच दल द्वारा की जानी चाहिए। यदि सही जांच नहीं होती, तो हिंदू संगठनों के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान गुरदास, सतीश कुमार, अनुराग शर्मा, नकली सिंह, अर्जुन बजरंगी, विक्रमपाल, गुरुचरण शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed