फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of brick kiln workers at Assistant Labor Commissioner Office

ईंट भट्ठा मजदूरों का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 07 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of brick kiln workers at Assistant Labor Commissioner Office
शामली श्रम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते भटटा मजदूर - फोटो : SHAMLI
ईंट भट्ठा मजदूरों का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। जिले के ईंट भट्ठा मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर बनत ट्रांजिट हॉस्टल में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने समस्याओं के सुविधाएं दिलाने की मांग की।

उत्तर प्रदेश ईंट भट्टा कर्मचारी यूनियन के मंडल महामंत्री बाबूराम कामरेड के नेतृत्व भट्ठा मजदूर बनत ट्रांजिट हास्टल में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ईंट भट्टा मजदूूूूूरों ने पथाई रेट बढ़ाने, शोषण रोकने, मजदूूरों को चिकित्सा, बिजली, लकड़ी, गैस सिलिंडर, शौचालय, रेहड़ा, फावड़ा और बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाए जाने की मांग की। मजदूरों ने आरोप लगाया कि महंगाई के दौर में कम मजदूूरी देकर काम लिया जा रहा है। पिछले दो सालों से कम मजदूरी पर वह काम कर रहे हैं। कई बार वह अपनी मांगों को लेकर सहायक श्रमायुक्त को मिलकर ज्ञापन दे चुके हैं, किंतु उनकी समस्याओं का कोई भी समाधान नही किया जा रहा। यूनियन के मंडल महामंत्री बाबूराम कामरेड, जिलाध्यक्ष कुलदीप मेघराज, ऋषिपाल, सुभाष, महिपाल, अशोक, राहुल, बादल, अरविंद, प्रदीप, बिटटू, कर्मवीर, पवन, गंगाराम, गौतम, सोहनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed