फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration against registration of case

मुकदमा दर्ज होने के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 17 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against registration of case
मुकदमा दर्ज होने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कांधला। कस्बे की रामलीला कमेटी को लेकर विवाद में 26 लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने से एक पक्ष के लोगों ने हंगामा-प्रदर्शन किया। रामलीला मंडप पंचवटी के कार्यकर्ताओं ने एलान किया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले पर कार्रवाई नहीं तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बाजार बंद करने और पलायन करने की चेतावनी भी इन लोगों ने दी।
कस्बे की रामलीला कमेटी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्षों के लोग कमेटी का पदाधिकारी होने का दावा पेश कर रहे हैं। दोनों पक्षों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ दिन पूर्व एक पक्ष के लोगों ने रामलीला मैदान की चहारदीवारी शुरू करा दी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से विवाद बढ़ गया था। चार दिन पूर्व आशुतोष पांडेय पक्ष ने दूसरे पक्ष के रामकुमार सिंघल सहित 26 लोगों को नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

जिससे रामकुमार सिंघल पक्ष के लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। इस पक्ष के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहां मौजूद पूर्व सभासद लोकेश गोयल, अमित गर्ग, सचिन शर्मा, तरुण अग्रवाल, अंकुश गोयल, राजेंद्र आचार्य, विकास जैन आदि लोगों ने कहा कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति अपने को समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताता है। लोगों की संपत्ति, सामाजिक संस्थाओं पर अवैध कब्जे का प्रयास करता है। जब यह इसमें सफल नहीं हो पाता तो लोगों पर फर्जी मुकदमे कराता है। अगर पुलिस इस युवक पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम लोग चुनाव बहिष्कार व पलायन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed