फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstrated protest against road accidents

सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against road accidents
शामली। गांव लिलौन में दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर बनाई गई सीमेंटेड टाइल्स की सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने किया। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के साथ ही किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि लिलौन, खेड़ी में सीमेंट की ईंटों से बनी सड़क पर गन्ने से लदी बुग्गी में भैंसों के पैर फिसलने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा पिछले साल का भी गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है ऐसे में किसान आर्थिक नुकसान को कैसे सहेगा। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार किसानों को दबाने का काम कर रही है। किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि वे आंदोलन ना कर सकें। किसान यूनियन नए कृषि कानूनों का विरोध करती है। मौके पर सोहनबीर, दीन मोहम्मद, पवन सिंह, रविंद्र, लख्मीचंद, नूरा हाजी, अरविंद, समेदीन, संजीव आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed