{"_id":"65d65293470051c30e03dbe4","slug":"demand-to-re-conduct-police-recruitment-exam-protested-shamli-news-c-26-1-sal1002-116824-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को सैकड़ों युवाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पुनः परीक्षा कराए जाने की मांग की।
बुधवार को सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। युवाओं ने कहा कि 17 व 18 फरवरी को जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। शामली जनपद के हजारों युवा पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटे थे। परीक्षा में शामिल भी हुए थे, लेकिन उक्त परीक्षा के पेपर वायरल हो गए। परीक्षा में धांधलेबाजी से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने एसडीएम से पुलिस भर्ती परीक्षा को दोबारा कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर शुभम मलिक, गौरव मलिक, प्रदीप, निशांत मलिक, दीपक कुमार, शिवानी मलिक, प्रमोद, शवा, काजल, अंशुल, पूजा, सागर मलिक, काजल, कार्तिक, अभिषेक मलिक, अक्षय मौजूद रहे।