फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to include five villages of Kairana in Shamli block

Shamli News: कैराना के पांच गांवों को शामली ब्लाॅक में शामिल करने की मांग

Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to include five villages of Kairana in Shamli block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले के जनप्रतिनिधियोें की पहली बार बैठक में कैराना ब्लाॅक के पांच गांवों को शामली ब्लाॅक में शामिल करने, कांधला में नाले की सफाई करने और वन विभाग की ओर से 64 करोड़ रुपये की परियोजना के मामले में किसानों की सूची न देने के मामले उठाए गए।
सोमवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अरविंंद कुमार चौहान की ओर से जिले के जन प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। थानाभवन विधायक अशरफ अली और जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार पंवार ने कहा कि कैराना ब्लाॅक के मुंडेट खुर्द, मुंडेट कला, टिटौली, मालेंडी कसेरवा खुर्द और कसेरवा कलां गांव शामली ब्लाॅक के पास हैं। पांच गांवों को कैराना ब्लाॅक से हटाकर शामली ब्लाॅक में शामिल करने के लिए कैबिनेट की बैठक में मंजूरी हो चुकी है, किंतु कैराना ब्लाॅक के मुंडेट खुर्द, मुंडेट कला, टिटौली, मालेंडी कसेरवा खुर्द और कसेरवा कलां गांव शामली ब्लाॅक में शामिल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने इन पांचों गावों का रिकाॅर्ड तलब किया है। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और कांधला ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. विनोद मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना तहसील के दस गांव शामली जिले और तहसील में शामिल हुए थे। उन गांवों में भनेड़ा गांव भी शामिल है। भनेड़ा गांव के लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए मृुजफ्फरनगर जिले के डीपीआरओ कार्यालय में जाना पड़ता है। झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप ने कहा कि झिंझाना, ऊन और थानाभवन में पिछले कई सालों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। निर्माण में लापरवाही बरतने में ठेकेदार को एक साल के लिए लोक निर्माण विभाग सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता ने डिबार कर दिया है। उन्होंने झिंझाना-ऊन-थानाभवन मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग शामली के दिल्ली रोड पर डिवाइडर लगाने की अनुमति नहीं दे रहा है। बिजली विभाग ने शहर के बुढ़ाना रोड पर नाली पर खंभा और बड़ी माता रोड पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे हादसा होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार पंवार ने बताया कि जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 64 करोड़ रुपये की किसानों की योजना के बारे में जानकारी मांगी गई थी। जिला वन अधिकारी की ओर से योजना के बारे में जिला पंचायत को कोई जवाब नहीं दिया गया है। कांधला नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नाला का मुद्दा उठाया गया।

बैठक में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, डीएम अरविंद कुमार चौहान, एडीएम न्यायिक परमानंद झा, एसडीएम सदर विनय भदौरिया, एसडीएम कैराना निधि शर्मा, एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी, झिंझाना के पूर्व के चेयरमैन नौशाद, मौजूदा चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, थानाभवन प्रमुख दीपक कोरी मौजूद रहे। बैठक में सांसद इकरा हसन, कैराना विधायक नाहिद हसन मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed