{"_id":"684b23b9d38427d31b0aad47","slug":"demand-to-give-separate-gram-panchayat-status-to-two-villages-shamli-news-c-26-1-sal1002-143731-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो गांवों को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो गांवों को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग
विज्ञापन
कांधला। ग्राम पंचायत गंगेरू के मजरा गढ़ी दौलत व गढ़ी श्याम को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में खुली बैठक आयोजित की गई।ग्रामीणों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। ग्राम प्रधान और सचिव ने सर्वसम्मति से पारित होने पर शासन को अपनी रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगेरू के चार मजरे हैं, गढ़ी दौलत, गढ़ी श्याम, गढ़ी रक्खा, गढ़ी मियां। कई वर्षों से ग्रामीण गढ़ी दौलत और गढ़ी श्याम को ग्राम पंचायत का अलग दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। गंगेरू के प्राथमिक विद्यालय में पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत गंगेरू के मजरा गढ़ी दौलत और गढ़ी श्याम को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की गई।
ग्राम पंचायत गंगेरू में गढ़ी रक्खा और गढ़ी मियां को सम्मिलित रहने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। अलग-अलग मजरे से आए ग्रामीणों ने हाथ उठाकर दोनों ग्राम पंचायत का अलग होने का समर्थन किया। बैठक की कार्रवाई पूर्ण होने पर सचिव तपेश गिरी ने ग्रामीणों को पढ़कर सुनाया और पुष्टि की। इस दौरान ग्राम प्रधान पति राशिद जंग ने कहा कि ग्राम पंचायत गंगेरू के दोनों मजरे अलग होने का प्रस्ताव पूर्ण होने पर जल्दी शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। बैठक में पूर्व प्रधान संजीव चौहान, तनवीर जंग, नारायण सिंह, सोनू चौहान, ऋषि पाल, शोभित कुमार, प्रतीक, यूनुस, शकीर, सलमान, इसरार, वसीम, गुड्डू, इमाम उल हक आदि मौजूद रहे।