फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to build an industrial park in the riot affected area of the district

विधायक ने की दंगा प्रभावित क्षेत्र में औद्योगिक पार्क बनाने की मांग

Sun, 01 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to build an industrial park in the riot affected area of the district
जिले के दंगा प्रभावित क्षेत्र में औद्योगिक पार्क बनाने की मांग
विज्ञापन

शामली। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शामली विधानसभा क्षेत्र के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में औद्योगिक पार्क बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने लांक, लिसाढ़, बहावड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि ये गांव दंगा प्रभावित रहे हैं। उस समय सरकार की तरफ से उनकी कोई मदद नहीं हो सकी थी, जिस कारण ये लोग परेशान हैं। उन्होंने सीएम से इन गांवों की मदद के लिए औद्योगिक पार्क बनाने की मांग की। विधायक ने बताया कि 2017 के बजट में शामली में औद्योगिक पार्क बनाने की घोषणा हुई थी। उस समय किसी कारण से उस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब फिर से शासन ने औद्योगिक पार्क बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका प्रयास है कि दंगा प्रभावित क्षेत्र में औद्योगिक पार्क बनने से वहां पर फैक्टरियां लगेंगी और वहां के लोगों का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed