{"_id":"60bd18a48ebc3e5cb6605573","slug":"demand-to-ban-anop-mandal-shamli-news-mrt541585541","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोप मंडल पर प्रतिबंध लगाने की मांग को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोप मंडल पर प्रतिबंध लगाने की मांग को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
अनोप मंडल पर प्रतिबंध लगाने की मांग
कांधला। अनोप मंडल पर जैन समाज के बारे में दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए जैन समाज ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में अनोप मंडल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
रविवार को सकल जैन समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग जैन स्थानक के आनंद हाल में कोविड 19 का पालन करते हुए एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने अनोप मंडल के द्वारा जैन धर्म के प्रति किए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि विघटनकारी संगठन अनोप मंडल द्वारा पिछले कुछ वर्षों से लगातार बिना तथ्यों के जैन समाज के बारे में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जैन तीर्थों, जैन साधु एवं साध्वियों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। ज्ञापन में अनोप मंडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इस दौरान श्री श्वेताम्बर जैन समाज, दिगम्बर जैन समाज, जैन मिलन, जैन कांफ्रेंस के पदाधिकारियों के साथ डॉ. रश्मिकांत जैन, अजय जैन, नत्थूमल जैन, प्रवीण जैन, पवन जैन, दीपक जैन, वरुण जैन, कुलदीप जैन, वितुल जैन, राजीव जैन, विरेंद्र जैन, अतुल जैन, अजय जैन, नरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, रजत जैन आदि मौजूद रहे।