फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for economic package in business board meeting

व्यापार मंडल की बैठक में आर्थिक पैकेज की मांग

Sun, 06 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for economic package in business board meeting
व्यापार मंडल की बैठक में आर्थिक पैकेज की मांग
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। नगर में व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने लॉकडाउन के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की।
रविवार को पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक नगर के दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर स्थित समाज सेवी व व्यापारी अनमोल गर्ग के प्रतिष्ठान पर हुई। प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए व्यापार मंडल पूरी तरह तत्पर है। यही कारण है कि संगठन आज पूरे प्रदेश में सक्रिय है। संगठन के प्रयासों के चलते आज कोई अधिकारी व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं करता। प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग व प्रदेश सचिव अजय कंसल ने अनमोल गर्ग को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पंकज गर्ग को प्रांतीय सदस्य तथा विपुल मित्तल को नगर युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। कई दुकानदार पूरी तरह बर्बादी की कगार पर है। व्यापारियों ने आर्थिक पैकेज जारी कर व्यापारियों को मदद देने के साथ साथ तीन माह की जीएसटी की छूट व बैंक लोन आदि में ब्याज में छूट देने की सरकार से मांग की। मौके पर नगर अध्यक्ष सुशील गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री विवेक गोयल, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गर्ग, विशाल गोयल, रविंद्र गोयल, भूमेश नारंग, मुनीराम मित्तल, अशोक चावला आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed