{"_id":"5f3c213e8ebc3e61e11f8da8","slug":"demand-for-cancellation-of-chamber-of-external-advocates-shamli-news-mrt496824148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी अधिवक्ताओं के चेंबर निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी अधिवक्ताओं के चेंबर निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
ऊन तहसीलदार से मिलकर चेंबर आवंटन का विरोध करते अधिवक्ता।
- फोटो : SHAMLI
शामली, ऊन। अधिवक्ताओं ने कुछ बाहरी वकीलों को चेंबर आवंटित करने का आरोप लगाते हुए उनका आवंटन निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में अधिवक्ता तहसीलदार से मिले। इससे पहले भी उन्होंने एसडीएम से मिलकर गलत तरीके से आवंटित किए गए चेंबरों को निरस्त करने की मांग की थी।
ऊन तहसील में चेंबर आवंटन को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। बार संघ के अध्यक्ष सम्राट सिंह ने एसडीएम मणि अरोरा से शिकायत कर आवंटन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि 29 जून को तत्कालीन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी व तहसीलदार अजय शर्मा का तबादला हो गया था, लेकिन उन्होंने उसी दिन आनन-फानन में बगैर बार संघ की सहमति के चेंबरों का आवंटन कर दिया। आरोप है कि कुछ चेंबर ऐसे वकीलों को आवंटन किए गए हैं, जो कि ऊन बार संघ के सदस्य नहीं हैं। ये अधिवक्ता कैराना में वकालत व बैनामा लेखन का कार्य करते हैं। मंगलवार को बार संघ के अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने तहसीलदार राजकुमार भारती से मिलकर बाहरी अधिवक्ताओं को आवंटित चेंबरों को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चेंबर निरस्त नहीं किए तो अधिवक्ता हड़ताल करेंगे।