फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for arrest of both absconding teachers also

Shamli News: दोनों फरार शिक्षिकाओं की भी गिरफ्तारी की मांग

Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of both absconding teachers also
शामली। गढ़ीपुख्ता के एक मदरसे में हरियाणा के करनाल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में परिजनों ने फरार दोनों महिला शिक्षिकाओं की भी गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर जल्द ही परिजन एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

करनाल की रहने वाली नाबालिग गढ़ीपुख्ता के एक मदरसे में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप था कि मदरसे के मौलाना ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई थी। 2 अगस्त को परिजनों ने मौलाना पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि मदरसे की ही दो महिला शिक्षकों ने भी मौलाना का सहयोग किया था। पुलिस ने आरोपी मौलाना मसरूर को तो गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। परिजनों का कहना है कि आरोपी दोनों शिक्षिकाओं को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में महिला शिक्षकों की भूमिका सामने आती हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed