{"_id":"5fb95d608ebc3e9be6020f68","slug":"demand-for-an-unbiased-investigation-in-the-case-of-female-inspector-shamli-news-mrt5120446125","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

शामली। सर्वसमाज की बैठक में कैराना कोतवाली में तैनात एंटी रोमियो प्रभारी महिला दरोगा अंजू और कोतवाल प्रेमवीर राणा के प्रकरण में प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
शनिवार को नौकुआं रोड पर खत्री समाज के जिलाध्यक्ष राकेश अरोरा के आवास पर आयोजित सर्वसमाज की बैठक में मुख्य मुद्दा कैराना में कथित रूप से कोतवाल द्वारा महिला दरोगा के साथ अभद्र टिप्पणी का उठाया गया। राकेश अरोरा ने कहा कि इस तरह के सरकारी विभाग के मामलों में जातिगत आधार पर किसी के दबाव में न आकर प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करें। रामपाल गोयल ने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीतिक, सामाजिक या जातिगत संगठनों को शासन-प्रशासन के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।
देवानंद गौड़ ने कहा कि इस प्रकार की दबाव की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं है, इससे संगठनों के बीच आपस में विरोध की स्थिति बनेगी। सभासद आशुतोष पंवार ने कहा कि बिना जांच पूरी हुए जातीय दबाव में आकर किसी अधिकारी को उसके पद से हटाना ठीक नहीं है। मौके पर विकास धीमान, रजनीश कोरी, मुुबारिक अली, रामू सैन, रोहित सेनी, सुरेश सैनी, बिजेंद्र सैनी, ऋषिपाल कश्यप, मुकेश वर्मा, नरेश जिंदल, सभासद पति गुलजार मंसूरी, शहजाद आदि रहे।