फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi Super King defeated Jordan Cricket Academy

दिल्ली सुपर किंग ने जार्डन क्रिकेट एकेडमी को हराया

Wed, 16 Oct 2019 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi Super King defeated Jordan Cricket Academy
शामली मैप्लस एकेडमी में क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते आरई व थानाप्रभारी - फोटो : SHAMLI
शामली। मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट लीग टी-20 मैच के पहले दिन दिल्ली सुपर किंग ने जॉर्डन क्रिकेट एकेडमी दिल्ली को हरा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट लीग टी-20 मैच का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह और शामली पुलिस लाइन के आरआई हरमीत सिंह ने किया। पहला मैच जॉर्डन क्रिकेट एकेडमी दिल्ली और दिल्ली सुपर किंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली सुपर किंग्स ने 80 रन का लक्ष्य दिया। सर्वाधिक 42 रन तालिब ने बनाए। इमरान और आकाश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में जोर्डन क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 69 रनों पर ही सिमट गई। सर्वाधिक 20 रन आकाश ने बनाए। दिनेश ने 3 विकेट और चिराग ने 2 विकेट लिए। तालिब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। क्रिकेट एकेडमी के कोच सन्नी सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में अलग-अलग राज्यों से 16 टीमें भाग लेने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed