फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi-Dehradun Expressway ready, may open for trial runs on 28th

Shamli News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार, 28 को ट्रायल के लिए खुल सकता है

Thu, 12 Feb 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Dehradun Expressway ready, may open for trial runs on 28th
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे। संवाद
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तैयारियों में जुटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के इसी माह 28 फरवरी को ट्रायल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से एक्सप्रेसवे को ट्रायल एवं लोकार्पण की तिथि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को नहीं मिली है।
ट्रायल के बाद इस एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकार्पण किए जाने की संभावना है। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी ढाई घंटे की रह जाएगी। दिल्ली-उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण छह साल पहले शुरू कराया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से बागपत इकाई की देखरेख में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया गया। इसमें दिल्ली के अक्षरधाम से लेकर सहारनपुर के गणेशपुर चौक और सहारनपुर से देहरादून तक का निर्माण शामिल था।
विज्ञापन

बागपत इकाई की निगरानी में दिल्ली से सहारनपुर के गणेशपुर चौक तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य ज्यादातर पूरा हो चुका है। दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत तक यह एक्सप्रेसवे पिछले तीन माह से ट्रायल के रूप में खोला गया है। बागपत से सहारनपुर तक इसे आगामी 28 फरवरी तक ट्रायल के रूप में खोले जाने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत इकाई के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि बागपत से सहारनपुर गणेशपुर चौक तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिले की सीमा, गांव और शहर में साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं, सफेद पट्टी मार्किंग और अन्य छोटे कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली और बागपत को ट्रायल और लोकार्पण की तिथि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

माना जा रहा है कि 28 फरवरी तक बागपत से सहारनपुर तक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को ट्रायल के रूप में खोला जाएगा। यह एक्सप्रेसवे सीसीटीवी कैमरों से लैस और सौर ऊर्जा से जगमगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed