फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi-Dehradun Economic Corridor: RLD's support to farmers' dharna

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: किसानों के धरने को रालोद का समर्थन

Sun, 31 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Dehradun Economic Corridor: RLD's support to farmers' dharna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर पार्टी के विधायक व पदाधिकारी किसानों को समर्थन देने पहुंचे।
गांव बुटराड़ा और हाथी करौदा के बीच दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों का धरना चल रहा है। शनिवार को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थाना भवन विधायक अशरफ अली खान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी किसानों को समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर विधायकों ने कहा कि जो किसान अन्न पैदा करके हर इंसान का पेट भरने का काम करता है, उसी किसान को अपने हक के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार के फैसलों के विरोध में किसानों को देश में जगह-जगह धरने देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर पूरी पार्टी किसानों के साथ है। किसानों के साथ सरकार ज्यादती कर रही है। सरकार को सभी किसानों को एक समान मुआवजा देना चाहिए। सरकार ने किसानों से 15 दिन में गन्ना भुगतान का वादा किया था। यह वादा भी पूरा नहीं कर पाई। सरकार कभी जीएसटी कानून लाती है और कभी नोटबंदी लाती है। अब सरकार नई योजना अग्निपथ लाई है। युवाओं के सपने तोड़ने का काम सरकार कर रही है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई को भी सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है। महंगाई पर सरकार मौन है। इस दौरान मुकेश सैनी, ऋषिराज, योगेंद्र चेयरमैन, सनोज, राजू निर्वाल, मनीष निर्वाल, राजीव, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed