फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delegation of Congress of India closed in Shamli, memorandum submitted

शामली में कांग्रेस का भारत बंद बेअसर, ज्ञापन सौंपे

Tue, 11 Sep 2018 12:56 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 11 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Delegation of Congress of India closed in Shamli, memorandum submitted
revel - फोटो : अमर उजाला
शामली। पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में भारत बंद के आह्वान का असर शामली में नहीं दिखा। कांग्रेस, रालोद और सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया।  पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया था।
विज्ञापन


इसी के चलते सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शामली में बलभद्र मंदिर से मार्च निकाला। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि का असर सीधे तौर पर किसान और मजदूरों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, रसोई गैस के दाम 2014 में 414 रुपये प्रति सिलिंडर थे। जो अब 795 रुपये हो गये हैं।  इस दौरान एसडीएम प्रशांत कुमार भारती को ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में श्यामलाल शर्मा, प्रवीन तरार, ठाकुर लाखन सिंह, राजपाल सिंह एडवोकेट, बाबू खान, ठाकुर संजय सिंह, दिनेश शर्मा, डॉक्टर राजीव कुमार वशिष्ठ, अशोक जैन, विनोद कुमार अत्रि, प्रद्युम्मन चौधरी, प्रवीण पांचाल, पंकज शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, लोकेश राणा, ओमबीर उपाध्याय, सोमदेव, अनुज गौतम, शेखर चंद पाल, ओमवीर उपाध्याय, महिपाल शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, चांदवीर सिंह, बिजेंद्र पाल वर्मा, मुस्तकीम, पंकज शर्मा, ब्रजपाल राणा, सुल्तान सिंह, सुबोध सिंह और विरेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने माजरा रोड स्थित कार्यालय से सोमवार सुबह पैदल मार्च निकाला। शहर के कई मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कैराना से सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को धोखा दिया है। भाजपा ने महंगाई को मुद्दा बनाते हुए केंद्र में सरकार बनाई थी। लेकिन भाजपा के शासन में सर्वाधिक महंगाई हो गई है।

एसडीएम प्रशांत कुमार भारती, सीओ अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। किसान, मजदूर, व्यापारी को राहत दी जाए। इस दौरान पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, कंवर हसन, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, रंधावा मलिक, अनवार चौधरी, ऋषिराज राझड़, सुनील मलिक, आशुतोष पवार, सनोज चौधरी, देवेंद्र तोमर, सरोज मलिक, जितेंद्र मलिक, रजनीश कोरी, नरेंद्र मलिक आदि रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।


कलक्ट्रेट में पहुंचकर अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को सत्रह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांगेराम मलिक, वीर सिंह मलिक, संजय उपाध्याय, उमेश प्रधान, सचिन राणा, सैय्यद नदीम अली, मुस्तकीम, कंवर पाल कश्यप, इमरान, खुशनूद, विनोद वर्मा, नईम राव, विजय कौशिक, जावेद जंग, प्रदीप सिंभालका, लोकेंद्र राणा, तेजपाल, राजीव राणा, भूपेंद्र चौधरी, सत्यांशु एडवोकेट, संजीव करोड़ी आदि मौजूद रहे।पुुलिस अलर्ट रही। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा पुलिस बल के पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed