फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deepawali celebrated in schools

स्कूलों में धूमधाम से मनाई दीपावली

Wed, 18 Oct 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 18 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Deepawali celebrated in schools
diwali - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। स्कूलों में दीपावली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। शिक्षकों ने पर्व का महत्व बताते हुए त्योहार को सौहार्दपूर्ण मनाने का आहवान करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन


बुधवार को चौसाना के दर्जनों स्कूलों में दीपावली का त्योहार पारंपरिक विधि व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्कूलों में दीपावली के मौके पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारंभ भगवान लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना करके की गई। छात्राओं ने स्कूलों में रंगोली से पूरे स्कूल के परिसर को पूरी तरह सजाया।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्रों ने मोमबत्ती, कंडील, झालर आदि से अपनी अपनी कक्षाओं को सजाया। मदरलैंड जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि दीपावली पर दीपों के माध्यम से अंधकार को दूर कर प्रकाश का स्वागत करते है। साथ ही ज्योतिबां फूले इंटर कॉलेज, गुरू गोविंद सिंह सुंदरनगर, सनसाइन दथेड़ा, ज्ञानदीप खोड़समा, मैक्सिकोन ऊदपुर में भी दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed