फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Decorate yourself, decorate vasundhara

स्वयं सजें, वसुंधरा संवार दें

Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Decorate yourself, decorate vasundhara
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में धरा है स्वर्ग शिविर में भाग लेते स्वयं सेविकाऐ - फोटो : SHAMLI
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रासेयो प्रथम इकाई के शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एनएसएस वालंटियर चीनू शर्मा ने किया। सुनैना ने वंदना एवं सुष्मिता ने लक्ष्यगीत गाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय बाबू शर्मा ने तीसरे दिन की थीम - यही धरा है स्वर्ग थीम पर स्वयं सजें वसुंधरा संवार दें, अभियान के लिए कार्ययोजना को धरातल पर उतारने का आह्वान स्वयंसेवकों से किया। स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान सत्र में मेरी क्यारी सबसे न्यारी अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर की क्यारियों में सफाई की। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मानव श्रंखला बनाकर जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के अंतर्गत नई पहल करते हुए स्वयंसेविकाओं को आयोजन में मुख्य अतिथि बनाने की परंपरा का शुभारंभ करते हुये पूर्व रासेयो छात्रा चीनू शर्मा को आमंत्रित कर सम्मानित किया। चीनू शर्मा ने नए स्वयंसेवकों को सेवा कार्य द्वारा स्वयं के नेतृत्व कौशल विकास पर चर्चा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में इशरत ने पर्यावरण संरक्षण पर काव्य पाठ किया तथा दानिश ने देशभक्ति गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। समस्त गतिविधियों की व्यवस्था सलीम अली टोली ने की। सलीम अली को भारत में बर्डमैन के नाम से जाना जाता है। संचालन अमीषा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिवा ने किया। व्यवस्थाओं में जितेंद्र, विशू, पारीक, सागर, अश्वनी, अनु, मुस्कान, नौरीन, पप्पन, गौरव, मसीचरण आदि का सहयोग रहा।

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में कयारियो की सफाई करती स्वयं सेविकाऐ

कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में कयारियो की सफाई करती स्वयं सेविकाऐ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed