फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death due to beating by police: Vijay had to go to Russia after two days to study engineering

पुलिस की पिटाई से मौत: इंजीनियर की पढ़ाई के लिए दो दिन बाद ही विजय को जाना था रूस, छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पीटा

Mon, 05 May 2025 06:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 May 2025 06:30 PM IST
सार

शामली जिले के कांधला निवासी विजय कश्यप (22) का शव संदिग्ध हालात में पानीपत जिले की सनौली पुलिस चौकी के निकट मिला। आरोप है कि उसे और उसके भाई अजय को पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पीटा, जिससे विजय की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Death due to beating by police: Vijay had to go to Russia after two days to study engineering
विजय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय की सांसों की डोर टूट गई और उसे इंजीनियर बनाने का माता-पिता का सपना टूट गया। विजय को दो दिन बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए रूस जाना था, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, डीएसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

 

Death due to beating by police: Vijay had to go to Russia after two days to study engineering
विलाप करतीं विजय की दोनों बहनें। - फोटो : अमर उजाला
छात्र विजय के पिता अजब सिंह, भाई अजय के अलावा मां व बहनों ने कभी ये नहीं सोचा था कि जिस बेटे को वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं, वह रूस जाने से दो दिन पहले ही उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चला जाएगा।। परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Death due to beating by police: Vijay had to go to Russia after two days to study engineering
सड़क पर जाम लगाकर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पिता अजब सिंह ने बताया कि विजय इंटर की पढ़ाई कर चुका था। वह पढ़ाई के साथ कैटरिंग में चाट बनाने के काम में उनका हाथ भी बंटाता था। विजय को पढ़ाई से बहुत लगाव था। उसकी इच्छा थी कि वह विदेश में पढ़कर बड़ा आदमी बने, इसलिए वह इंजीनियर बनने के लिए दो दिन बाद ही रूस जाने वाला था। रूस जाने के लिए सभी कागज बन गए थे। सोमवार को हवाई जहाज का टिकट व अन्य खर्च के लिए साढ़े चार लाख रुपये जमा करने थे। लेकिन हरियाणा पुलिस की गलती ने बेटे को उनसे छीन लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की पिटाई से विजय की मौत हुई है। 
विज्ञापन

Death due to beating by police: Vijay had to go to Russia after two days to study engineering
विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
यमुना पुल के पास विजय का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। विजय की दो बहनें, भाई अजय चीख चीख कर कहते रहे कि उनके भाई को पुलिस ने मारा है। दोनों बहनें पूजा व अंजू शादीशुदा है। उनसे छोटा विजय था। सबसे छोटा अजय है। मां माया का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
 

Death due to beating by police: Vijay had to go to Russia after two days to study engineering
घटना की जानकारी देता भाई अजय। - फोटो : अमर उजाला
सनौली पुलिस चौकी के सीसीटीवी कैमरे मिले बंद
मृतक के भाई अजय ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन यमुना पुल पर सनौली पुलिस नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस टोल प्लाजा व पानीपत के रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

महिलाओं में हरियाणा पुलिस के खिलाफ आक्रोश, तीन बार लगाया जाम
विजय की मौत को लेकर परिजनों में हरियाणा पुलिस के खिलाफ आक्रोश रहा। पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित यमुना पुल पर महिलाएं और पुरुष यमुना पुल पर सड़क पर लेट गए और हरियाणा पुलिस के खिलाफ चीखते चिल्लाते राजमार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने तीन बार जाम लगाया। पुलिस समझाकर लोगों को सड़क से हटाती रही।
 

सवाल कहां गई युवती, जिसने छेड़खानी का लगाया आरोप
विजय के भाई अजय ने बताया कि टेंपो में एक युवती सवार थी। दोनों भाई उससे काफी अलग बैठे थे। टोल प्लाजा आते ही टेंपो रुका तो युवती ने छेड़खानी का शोर मचा दिया। वहां पहले से ही नशे में एक सिपाही व दो अन्य युवक थे। यमुना पुल के पास पुलिस नाके पर उन्हें टेंपो से उतारकर बेरहमी से पीटा और 15 हजार रुपये भी छीन लिए। अब सवाल यह है कि आखिर वह युवती कहां है। इस मामले में शाम तक छेड़खानी की कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई।
 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
विजय की हत्या की गई या अन्य किसी वजह से इसकी मौत हुई। यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
 

ये है मामला... 
हरियाणा के पानीपत से घर लौट रहे कस्बा कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी छात्र विजय कश्यप (22) का शव संदिग्ध हालात में सोमवार सुबह पानीपत जिले की सनौली पुलिस चौकी के निकट यमुना पुल के नीचे मिला। वह रविवार रात को अपने छोटे भाई भाई अजय के साथ टेंपो से लौट रहा था। परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पिटाई करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक विजय इंटर पास था और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए रूस जाने की तैयारी कर रहा था।
भाई अजय निवासी ने हरियाणा के तीन पुलिसकर्मियों व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि जांच में अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed