फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deadly attack on fertilizer trader, case filed against 21

सावन का अंतिम सोमवार : जोड़कर हाथ, भोले को सुनाई मन की मुराद

Tue, 05 Aug 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on fertilizer trader, case filed against 21
शामली। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान आशुतोष को जलाभिषेक कराने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प अर्पित कर दूध, दही, गंगाजल और शहद से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और भोलेनाथ को मन की मुराद सुनाई। शिवचौक स्थित हनुमान धाम मनकामेश्वर मंदिर, माजरा रोड का शिव मंदिर, पंजाबी कॉलोनी रघुनाथ मंदिर, मोहल्ला रेलपार सदाशिव मंदिर, दुर्गा शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र शिव मंदिर, कैराना रोड गुलजारी शिव मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव, बनखंडी महादेव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, हलवाई अट्टा मां दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़ा बाजार मुरारी वाला कुआं, गांधी चौक कुटीवाला श्रीकृष्ण मंदिर और खेड़ी बैरागी शिव मंदिर सहित दर्जनों शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना और अनुष्ठान चलते रहे। थानाभवन के ऐतिहासिक मराठाकालीन जस्सावाला मंदिर और स्वयंभू शिवलिंग मंदिर कचोरीनाथ में रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। थानाभवन , कैराना, कांधला, जलालाबाद, चौसाना और झिंझाना के मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और शिवभक्ति का उल्लास छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed