फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead leopard found hanging on a tree in Bhanera forest

Shamli News: भनेड़ा के जंगल में पेड़ पर लटका मिला मृत तेंदुआ

Wed, 14 Feb 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 14 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead leopard found hanging on a tree in Bhanera forest
कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा के जंगल में मिला तेंदुआ
कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा के जंगल में मंगलवार की सुबह पेड़ पर एक मादा तेंदुआ मृत हालत में टहनियों के बीच फंसी मिली। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। तेंदुए के शरीर पर दूसरे तेंदुए के भी निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि दूसरा तेंंदुआ भी साथ में था। तेंदुआ के शव के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा बुधवार को जांच को बरेली के आईवीआरआई में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को गांव भनेडा के ग्रामीण अपने खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए प्रतिदिन की भांति जा रहे थे। तभी ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पेड़ के डाल में फंसा देखा। ग्रामीणों ने गांव के लोगों के साथ वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए । टीम ने पेड़ पर फंसे तेंदुए के शव को रस्सी आदि के माध्यम से नीचे उतारा। शामली लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। टीम के साथ डीएफओ जगदेव सिंह, रेंजर राजेश कुमार, वन निरीक्षक समंदर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि खुलासा नहीं हुआ है कि तेंदुआ कहां से आया और उसकी कैसे मौत हुई है। तेंदुए के दांत और गर्दन पर कुछ कुछ निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि तेंदुए के साथ एक दूसरा तेंदुआ भी था। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि तेंदुओं के बीच संघर्ष हुआ हो, जिसमें मादा तेंदुए की जान गई। दूसरे तेंदुए को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को भी जंगल में टोली में जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी भी जिले में घूम रहे तेंदुए, वन विभाग बना अनजान

26 जनवरी को ही वन विभाग की टीम ने कांधला क्षेत्र से ही एक तेंदुआ रेस्क्यू किया था। जिसे सहारनपुर क्षेत्र में छोड़ दिया गया था। इसके बाद माना जा रहा था कि जिले में कोई भी तेंदुआ नहीं है। मगर ऊन, कांधला क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार तेंदुआ देखने की शिकायत ग्रामीण कर रहे थे। माना जा रहा है कि जिले में और भी तेंदुएं हैं मगर वन विभाग उन्हें पकड़ना तो दूर की बात पता लगाने में ही नाकाम है। ग्रामीण राजन जावला, सुनील कुमार, रमेश ने जल्द से जल्द तेंदुओं को पकड़वाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।


दो एंगलों पर जांच कर रही वन विभाग की टीम
वन विभाग के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए के साथ कोई दूसरा तेंदुआ भी हो सकता है। या तो ऐसा हो सकता है कि पेड़ की टहनियों के बीच फंसने के दौरान तेंंदुए को दूसरे तेंदुए ने बचाने का प्रयास किया हो और इस दौरान तेंदुए के गर्दन और दांत पर निशान बन गए हो या फिर तेंदुओं के बीच संघर्ष हो गया हो, जिसके बाद एक तेंदुए पेड़ पर टहनियों के बीच फंस गया हो। हालांकि, वन विभाग ने बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहने की बात कहीं है।

कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा के  जंगल में  मिला तेंदुआ

कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा के जंगल में मिला तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed