फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead fish not yet removed from the pond

प्राचीन देवी मंदिर के तालाब की सीढियों की कराई सफाई

Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead fish not yet removed from the pond
कैराना में प्राचीन देवी मंदिर तालाब की सीढ़ियों की सफाई करता श्रमिक - फोटो : SHAMLI
कैराना। प्राचीन देवी मंदिर तालाब में गंदगी और तेज गर्मी के चलते सोमवार को सैकड़ों मछलियां मृत पाई गई थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष और श्रद्धालुओं ने तालाब में मछलियों का जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन की गोलियां डलवाई थी। प्राचीन देवी मंदिर तालाब सेवा समिति ने दो मजदूर लगाकर तालाब की सीढ़ियां साफ कराई, लेकिन अब तक तालाब से मृत मछलियां नहीं निकाली गई और न ही तालाब की गंदगी हटाई गई।
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर तालाब में हजारों मछलियां रहती हैं। प्रतिदिन श्रद्धालु मछलियों को आटे की गोलियां खिलाकर पुण्य लाभ कमाते हैं, लेकिन कुछ श्रद्धालु आटे की गोलियां खिलाने के बाद पॉलिथीन ताला में ही डाल देते थे। इसके अलावा तालाब में पुरानी धार्मिक पुस्तकें, प्रयोग की गई हवन सामग्री की राख वह अन्य सामान भी डाल रहे थे, जिससे चलते तालाब का पानी दूषित हो गया था। सोमवार शाम तालाब में सैकड़ों मछलियां मृत मिलने के बाद श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन और कुछ श्रद्धालुओं ने मिलकर मछली पालक से बात करने के बाद तालाब में ऑक्सीजन की गोली डलवाई थी। मंगलवार को प्राचीन देवी मंदिर तालाब सेवा समिति की ओर से दो मजदूरों को लगाकर तालाब की सीढ़ियों की साफ सफाई कराई गई, जबकि मरी हुई मछलियां और गंदगी अभी भी तालाब में हैं।
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर तालाब सेवा समिति के सचिव सुभाष चंद ने बताया कि तालाब के अंदर से मरी हुई मछलियों को निकालने के लिए कोई मजदूर नहीं मिला है। जल्द ही मजदूरों की व्यवस्था करा कर तालाब से मरी हुई मछलियां निकाली जाएंगी और तालाब की गंदगी साफ कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed